Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल नगर निगम की विशेष बैठक: ठोस अपशिष्ट पर चर्चा, विपक्ष घेरेगा सड़क-पानी के मुद्दे पर

​भोपाल। भोपाल नगर निगम की विशेष परिषद बैठक मंगलवार, 9 जून को आयोजित होगी। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा केवल ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन’ (Solid Waste Management) है, लेकिन विपक्ष मानसून पूर्व तैयारियों और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।

​नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष बैठक बुलाई गई है।

​विपक्ष की रणनीति और तैयारी

नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के मुंबई में होने के कारण, उनकी अनुपस्थिति में वार्ड-16 के पार्षद मो. सरवर विपक्ष का पक्ष रखेंगे। सरवर ने स्पष्ट किया है कि बैठक में केवल अपशिष्ट प्रबंधन ही नहीं, बल्कि आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

​ये होंगे मुख्य मुद्दे:

  • ​पेयजल संकट: शहर की जर्जर पाइप लाइनों और बार-बार हो रही पानी की किल्लत।
  • ​जलभराव: नालों की सफाई न होने से हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थिति।
  • ​सड़कें: शहर के कई इलाकों में बदहाल और टूटी हुई सड़कें।

​विपक्ष का कहना है कि मानसून आने वाला है, ऐसे में शहर की इन गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज करना आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img