इंदौर। शहर में बुधवार को अलग-अलग थानों में धमकी देने के दो गंभीर मामले सामने आए हैं।
पहला मामला (रावजी बाजार): हत्या के एक मामले में गवाही देने वाले सेल्समैन करण धीमान को जान से मारने की धमकी मिली। करण ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को हुई दोस्त राज कुशवाह की हत्या में वह गवाह है। बुधवार को कोर्ट में बयान देने के बाद उसे आरोपी के भाई अर्पित धीमान ने फोन कर गवाही बदलने का दबाव बनाया और अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला (गांधी नगर): एक महिला वकील विनीता गुर्जर ने भी शिकायत दर्ज कराई है। वकील के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों (पप्पू सौदागर, ललिता सौदागर, करण और हर्ष बंजारा) ने उनके पति के साथ मारपीट की। साथ ही, आरोपियों ने वकील पर एसिड फेंकने और गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।




