Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से निकली एक 14 वर्षीय बालिका को टीटीई की सजगता ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। घटना के दौरान टीटीई विजय श्रीवास ने बालिका को अकेले सफर करते देखा, तो संदेह होने पर उससे पूछताछ की।

​पूछताछ में बालिका ने बताया कि घर में विवाद के चलते वह बिना बताए ट्रेन में बैठ गई थी। मामले की गंभीरता भांपते हुए टीटीई ने तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। निर्देश मिलने पर विदिशा स्टेशन पर आरपीएफ को किशोरी सौंप दी गई, जहां से परिजनों को बुलाकर उन्हें बालिका सुपुर्द कर दी गई। रेलवे अधिकारियों ने टीटीई की इस तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की है।

Hot this week

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

Topics

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img