Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गई है। मेघालय सरकार ने हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

हनीमून के दौरान हुई थी हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग (मेघालय) में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पत्नी सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। शिलॉन्ग पुलिस ने घटना के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में सोनम सहित कुछ आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

परिवार को न्याय की उम्मीद

सोनम को जमानत मिलने के बाद से ही राजा रघुवंशी का परिवार लगातार विरोध कर रहा था। इससे पहले हाई कोर्ट में भी जमानत रद्द कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। अब मेघालय सरकार के सर्वोच्च न्यायालय जाने से परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। विपिन रघुवंशी का कहना है कि सरकार भी सोनम की जमानत का पुरजोर विरोध कर रही है ताकि उसे कड़ी सजा मिल सके।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img