Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

पत्नी के नहीं लौटने से परेशान युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटने का किया प्रयास, सतर्क लोगों ने बचाई जान

विदिशा। कलेक्ट्रेट के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार शाम एक युवक ने अपनी जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते पटरी से हटा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुरा नई बस्ती निवासी राहुल नामक युवक अपनी पत्नी के मायके से वापस न लौटने के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ट्रेन आने से ठीक पहले पटरी पर लेट गया था। लोगों ने दौड़कर उसे पटरी से हटाया। इसके महज एक मिनट बाद ही वहां से ट्रेन गुजरी।

दोबारा फिर की कोशिश

ट्रेन गुजरने के बाद भी युवक शांत नहीं हुआ और उसने दोबारा पटरी पर लेटने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे फिर से पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर ले गए। परिजनों के अनुसार, राहुल की पत्नी करीब डेढ़ महीने से अपने मायके में है। वह पूर्व में शराब का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होते थे। हालांकि, परिजनों का दावा है कि उसने शराब छोड़ दी थी, लेकिन बुधवार को उसने फिर नशा किया और आवेश में आकर यह कदम उठा लिया।

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देकर थाने ले गई। बाद में परिजनों के सुपुर्दगी में उसे घर भेजा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवक की जान बच गई।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img