Friday, August 28, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर दुखद हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ पर डटे रहने के बाद, नीचे उतरने की कोशिश में युवक का पैर फिसल गया और वह 25 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डंडे से करता रहा बचाव, टीम रही बेबस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गुरुवार रात करीब 12 बजे अचानक पेड़ पर चढ़ गया था। सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुँची और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी को भी अपने पास नहीं फटकने दे रहा था। वह हाथ में डंडा लेकर रेस्क्यू टीम को लगातार धमकाता रहा। शुक्रवार सुबह तक चले इस तनावपूर्ण रेस्क्यू के दौरान नगर निगम की टीम ने क्रेन की मदद से भी उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह डंडा दिखाकर टीम को दूर भगा देता था।

परिजन तलाश रही पुलिस

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि युवक ने अपना नाम ‘सोनारे’ बताया है और वह नागपुर का निवासी प्रतीत होता है। सिर में गंभीर चोट के कारण अभी युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस फिलहाल उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। युवक पेड़ पर क्यों चढ़ा था और भोपाल कैसे पहुँचा, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hot this week

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

Topics

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img