Friday, August 28, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाले तीन मामले सामने आए हैं। खजराना, परदेशीपुरा और जूनी इंदौर पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1. खजराना: पति और उसके दोस्त की धमकी

अनारबाग निवासी 35 वर्षीय महिला ने पति बबलू शेख और उसके दोस्त जाकिर पटेल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सिलाई का काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि पति से अलग रहने के कारण वे उसे फोन पर जान से मारने और हाथ-पैर कटवाने की धमकियां दे रहे हैं।

2. परदेशीपुरा: शादी का दबाव, इंकार पर जान से मारने की धमकी

बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा ने अभिषेक गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर आरोपी उसे बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी दे रहा है। आरोपी घर तक उसका पीछा भी कर रहा था।

3. जूनी इंदौर: स्कूल जाते समय पीछा करने का मामला

12वीं कक्षा की एक छात्रा ने जयप्रकाश तिवारी के खिलाफ पीछा करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले दो माह से स्कूल आते-जाते समय उसका लगातार पीछा कर रहा था।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों ही मामलों में गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img