Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 6 संस्थानों को सील कर दिया। निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

इन संस्थानों पर गिरी गाज:

  • लालघाटी: एलन करियर इंस्टीट्यूट (भवन क्रमांक-89)।
  • इंद्रपुरी (गोयल टॉवर): अय्यूब खान कोचिंग, श्रेयांश कोचिंग, कीर्तिमान अकादमी, एब्सिल्यूट इंस्टीट्यूट और एनआईटीडीपी ट्रेनिंग।

क्या मिलीं खामियां?

जांच के दौरान इन भवनों में ‘आपातकालीन सीढ़ियां’ (Emergency Exits) नदारद मिलीं। इसके अलावा फायर हाइड्रेंट सिस्टम खराब थे, अग्निशमन यंत्रों की मियाद खत्म हो चुकी थी और पर्याप्त वेंटिलेशन का अभाव था।

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

निगम अधिकारियों ने बताया कि इन सभी संस्थानों को 25 जून को ही नोटिस जारी कर खामियां दूर करने को कहा गया था। बावजूद इसके, संचालकों ने सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। निगम की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img