Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के वैकल्पिक रास्ते पर आवागमन प्रतिबंधित

भोपाल। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बैरसिया और राजगढ़ जिले को जोड़ने वाले अस्थायी वैकल्पिक मार्ग पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर इस मार्ग को आम जनता के लिए खतरनाक घोषित कर दिया है।

तेज बहाव में जोखिम

लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तेज बहाव के कारण यहाँ से गुजरना जानलेवा हो सकता है। आदेश के तहत संबंधित विभागों को मौके पर बैरिकेड्स और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर पलटने जैसी घटनाओं के बाद सख्ती

बता दें कि यह ब्रिज जनवरी 2025 में धंस गया था, जिसके बाद से आवागमन के लिए स्टॉपडैम से डायवर्सन रूट बनाया गया था। हाल ही में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पानी में गिरने जैसी घटनाओं के बावजूद कई वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर यहाँ से गुजर रहे थे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरती है।

इन जिलों पर पड़ेगा असर

मेघरा नवीन गांव स्थित यह ब्रिज केवल बैरसिया और राजगढ़ ही नहीं, बल्कि गुना, विदिशा, इंदौर और उज्जैन सहित कई प्रमुख शहरों को जोड़ने का मुख्य जरिया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अब सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img