इंदौर। शादी कराने के नाम पर एक किसान से 6 लाख रुपए की ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एमजी रोड पुलिस ने पीड़ित हरिनारायण की शिकायत पर दुल्हन नंदनी यादव, दलाल हसीना बाई, गीता बाई, सुमन, रवि और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
बड़वाह के रहने वाले किसान हरिनारायण के भाई मोहन ने हसीना बाई के जरिए लड़की की तलाश शुरू की थी। आरोपियों ने बताया कि लड़की की मां बीमार है और इलाज के लिए 6 लाख रुपए की जरूरत है। 30 जून को जिला कोर्ट में नोटरी पर विवाह अनुबंध कराया गया। इसके बाद तुकोगंज के राम मंदिर में रस्में हुईं, लेकिन शादी के अगले ही दिन दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर गैंग की तलाश शुरू कर दी है।




