Saturday, October 10, 2026
22.2 C
Bhopal

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में सोमवार शाम एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इलेक्ट्रीशियन सोनू सोनी के रूप में हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच सोनू का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सबसे पहले उसके बड़े भाई उत्तम सोनी ने उसे देखा। परिजन उसे तुरंत पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया।

​बचपन में ही सिर से उठा था माता-पिता का साया

परिजनों ने बताया कि सोनू बचपन में ही अनाथ हो गया था। उसने 9वीं तक पढ़ाई की थी और अपने दो भाइयों के साथ रह रहा था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img