Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। बरखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​मृतक की पहचान जहांगीराबाद निवासी 32 वर्षीय मनीष प्रजापति के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक, मनीष रात करीब 11:30 बजे अपने दोस्त से मिलने पैदल निकला था। चश्मदीदों और शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि ट्रैक पार करते समय मनीष का पूरा ध्यान मोबाइल की स्क्रीन पर था, जिसके चलते उसे आती हुई ट्रेन का पता नहीं चला।

​सूचना मिलते ही ऐशबाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img