Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। बरखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​मृतक की पहचान जहांगीराबाद निवासी 32 वर्षीय मनीष प्रजापति के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक, मनीष रात करीब 11:30 बजे अपने दोस्त से मिलने पैदल निकला था। चश्मदीदों और शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि ट्रैक पार करते समय मनीष का पूरा ध्यान मोबाइल की स्क्रीन पर था, जिसके चलते उसे आती हुई ट्रेन का पता नहीं चला।

​सूचना मिलते ही ऐशबाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, आज होगी गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा

​भोपाल: ​आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम की...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img