Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

विदिशा: लटेरी उपजेल के बंदी की इलाज के दौरान मौत, चार माह से था न्यायिक हिरासत में

विदिशा। लटेरी उपजेल में हत्या के मामले में बंद एक 46 वर्षीय कैदी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे विदिशा जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

​तीन दिन से थी तबीयत खराब

मृतक की पहचान राजू वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो सिरोंज थाना क्षेत्र के ग्राम बागरोदा का निवासी था। वह पिछले चार महीने से हत्या के एक मामले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, राजू पिछले तीन-चार दिनों से बीमार था। उसे लगातार उल्टी होने की शिकायत थी, जिसके चलते उसे लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल के डॉक्टर गौरव रघुवंशी ने बताया कि अस्पताल पहुँचने पर कैदी को मृत घोषित कर दिया गया। मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img