Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

सीधी: ट्रक ड्राइवर से 53 हजार की लूट और बर्बरता, लोहे की पाइप से बरसाए 37 वार; पुलिस पर देरी का आरोप

​सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर पर आधी रात को जानलेवा हमला कर उसे लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश उसे लोहे की पाइप से बेरहमी से पीटते रहे। घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर पीड़ित ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

​क्या है मामला?

पीड़ित ड्राइवर मोहम्मद शेख अंसारी ने बताया कि वह बुधवार रात गुजरात से सिंगरौली की ओर स्टील प्लांट का सामान लेकर जा रहा था। रात करीब 12 बजे दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। अंसारी का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ 37 बार वार किए, जिससे उसके सिर, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं और उंगली भी फ्रैक्चर हो गई। बदमाशों ने लूटपाट की और करीब 53,600 रुपये लेकर फरार हो गए।

​‘शनि और रवि’ नाम के थे हमलावर

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपी एक-दूसरे को ‘शनि’ और ‘रवि’ कहकर बुला रहे थे। घायल ड्राइवर गुरुवार सुबह से ही न्याय की गुहार लेकर थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

​पुलिस का पक्ष

इस मामले पर अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img