Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर: ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई ‘नाना’ गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी ड्रग सप्लाई से जुड़े एक मामले में हुई है, जिसमें एक ड्रग सप्लायर ने पूछताछ के दौरान नाना का नाम लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई है।

कांग्रेस का आरोप: बदले की कार्रवाई

इस गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी द्वारा हाल ही में राज्य के भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन खरीद मामले पर आंदोलन की घोषणा करने से सरकार दबाव में है। इसे विपक्ष की आवाज दबाने की ‘बदले की कार्रवाई’ बताया जा रहा है। वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी सोशल मीडिया पर इसे गंभीर परंपरा बताते हुए चिंता जताई है।

पुराने मामलों का लंबा इतिहास

कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है। उन पर हत्या के प्रयास सहित अब तक 10 केस दर्ज हैं। इससे पहले उन पर जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने और वर्ष 2018 में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लग चुका है। इसके अलावा, चर्चित ‘खुशी कूलवाल सुसाइड केस’ में भी उनका नाम सामने आया था, जिसकी जांच पुलिस अब नए सिरे से ड्रग कनेक्शन और हाई प्रोफाइल पार्टियों के एंगल से कर रही है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img