Friday, October 9, 2026
31.7 C
Bhopal

भोपाल: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव भाजपा में शामिल

​भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।

​यादव पिछले कुछ दिनों से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ लगातार मुखर थे। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए थे। यादव ने दावा किया था कि पार्टी में मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने ‘वीर भूमि न्यास’ मामले में भी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

​वहीं, कांग्रेस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि राकेश सिंह यादव ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि अनुशासनहीनता के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। यादव का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहले एक बड़ी राजनीतिक क्षति माना जा रहा है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img