Tuesday, August 25, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 23 लाख रुपए ऐंठ लिए, वहीं एक अन्य मामले में रियल एस्टेट निवेश के नाम पर फिजियोथेरेपिस्ट से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम से जाल में फंसाया

मिसरोद पुलिस के अनुसार, सलैया निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी रोहित वर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग का एक ऐप डाउनलोड किया था। ठगों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में 23 लाख रुपए निवेश करवाए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ लिया। पुलिस अब बैंक खातों के जरिए आरोपियों का सुराग लगा रही है।

रिश्तेदार ने ही की 10 लाख की धोखाधड़ी

निशातपुरा क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट नीरज तिवारी ने अपने रिश्तेदार संजय तिवारी को रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक पैसे लौटाने में टालमटोल करता रहा। पिछले साल उसने केवल 2 लाख रुपए लौटाए और शेष रकम देने में आनाकानी करता रहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img