Tuesday, August 25, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले हुई एक बड़ी चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी तक नहीं पहुँच सकी है। इस्लामपुरा निवासी अशरफ कुरैशी के घर से 25 जून की रात बेटी की शादी के लिए रखे 5 लाख नकद और 5 लाख के जेवर चोरी हो गए थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

सामने आए फुटेज में एक युवक काले कपड़े और मास्क पहने चोरी किया हुआ बैग लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी ने घर का गेट खोलकर बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आने-जाने के रूट का पता लगाने के लिए आसपास के अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। शादी की खुशियों के बीच हुई इस चोरी से पीड़ित परिवार सदमे में है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img