राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने एक बड़ा अजगर दिखाई दिया।
सड़क किनारे नाले के पास अजगर को रेंगते देख वहां से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद एक कार सवार व्यक्ति ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।
वीडियो में अजगर नाले के किनारे धीरे-धीरे सरकता हुआ नजर आ रहा है। अजगर का आकार काफी बड़ा है, जिसे लेकर स्थानीय रहवासियों और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है। यह पूरा मामला कोहेफ़िज़ा थाना क्षेत्र का है।
नोट: इस तरह की स्थिति बनने पर तुरंत वन विभाग या सर्पमित्र (Snake Catcher) को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आम जनता दोनों सुरक्षित रह सकें।




