Saturday, August 15, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोपाल (देहात) परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

​समारोह के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (ग्रामीण रेंज) श्री राजेश सिंह चंदेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) श्री पंकज कुमार पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया। डीआईजी श्री चंदेल और एसपी श्री पाण्डेय ने समस्त पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

​समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री दुर्जन सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री श्याम किशोर झरबड़े सहित देहात पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। भोपाल देहात पुलिस परिवार ने समस्त जिलावासियों को भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img