Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

मिनी पचमढ़ी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, लेकिन जरा सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा!

​मानसून के सुहाने मौसम में विदिशा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘मिनी पचमढ़ी’ (हलाली डैम के पास) की खूबसूरती इन दिनों चरम पर है। बारिश थमने के बाद भी यहां प्राकृतिक झरने बह रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए विदिशा, भोपाल और आसपास के जिलों से सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

​करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने, हरी-भरी पहाड़ियां और पानी का अनोखा ‘ब्लू वाटर’ यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह रहा है। वीकेंड पर यहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

​प्रशासन की सख्ती के बावजूद जोखिम उठा रहे लोग

​सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग और पुलिस बल तैनात किए गए हैं, और कुछ खतरनाक रास्तों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। इसके बावजूद कई सैलानी रोक को नजरअंदाज कर घने जंगल के गुप्त रास्तों और फिसलन भरी चट्टानों से होते हुए सीधे झरने के पास पहुंच रहे हैं।

​वरिष्ठ पत्रकार की सलाह: सावधानी ही बचाव है

​बारिश के कारण चट्टानें बेहद चिकनी और रास्ते खतरनाक हो गए हैं। जरा सी चूक या लापरवाही यहां जानलेवा साबित हो सकती है। पिछले सालों में यहां कई दर्दनाक हादसे भी हो चुके हैं।

विशेष अपील: प्रकृति के इस खूबसूरत नजारों का आनंद जरूर लें, लेकिन अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन के नियमों का पालन करें।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

Topics

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img