Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए अंधे कत्ल का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद में एक मां ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 6 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने रविवार को महिला और उसके प्रेमी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

​यह है पूरा मामला

​अटेर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव की रहने वाली ज्योति की शादी करीब 8-9 साल पहले धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। उसके एक 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी सृष्टि थी। पति गुजरात के वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था। वडोदरा में ही भिंड के मेहरा गांव का रामशंकर शर्मा भी पेंटिंग का काम करता था। रामशंकर ज्योति के मायके के पास का रहने वाला था, इसलिए महिला उसे पहले भाई कहती थी।

​पति के पास मोबाइल न होने के कारण वह घर बात करने के लिए रामशंकर के फोन का इस्तेमाल करता था। इसी दौरान ज्योति और रामशंकर की नजदीकियां बढ़ गईं। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो ज्योति बेटी को लेकर रामशंकर के साथ चली गई थी। बाद में परिवार के समझाने पर वह वापस पति के पास लौट आई, लेकिन प्रेमी से उसकी बातचीत बंद नहीं हुई।

​सच बताने की जिद बनी मासूम की जान की दुश्मन

​27 मई को ज्योति दोबारा अपनी 6 साल की बेटी को लेकर रामशंकर के साथ घर से भाग गई। दोनों कई दिनों तक ग्वालियर और आसपास के इलाकों में रहे। इसके बाद 5 जून की रात वे मेहरा गांव के एक खेत की झोपड़ी में रुके।

​यहाँ 6 साल की बच्ची ने नाना-नानी के घर जाने की जिद पकड़ ली और कहा कि वह मां और रामशंकर के रिश्ते की सच्चाई सबको बता देगी। ज्योति को डर था कि यदि बच्ची ने परिवार को सब बता दिया तो उसे वापस पति के पास भेज दिया जाएगा। इसी डर और आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने मिलकर मासूम की हत्या कर दी। महिला ने बच्ची के हाथ पकड़े और प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को कुएं में फेंक कर दोनों गुजरात भाग गए थे।

​पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

​15 जून को कुएं से बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने शिनाख्त कराई और गायब लोगों की तलाश शुरू की। जांच में मां ज्योति के भी गायब मिलने पर पुलिस का शक गहराया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्वालियर में किसी से उधार पैसे चुकाने आए हैं। इस पर लहार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img