Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा: इस बार खाते में आएंगे कुल 1750 रुपए, सीएम मैहर से करेंगे ट्रांसफर

भोपाल/मैहर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत इस बार बहनों को नियमित किस्त के साथ 250 रुपए का विशेष रक्षाबंधन शगुन मिलेगा। यानी 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1750 रुपए जमा होंगे।

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 35 हजार पात्र महिलाओं के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे।

उज्ज्वला योजना की हितग्राहियों को भी लाभ

योजना के तहत नियमित 1500 रुपए की मासिक किस्त के अलावा 250 रुपए की यह अतिरिक्त राशि उज्ज्वला योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को भी दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सरकारी खजाने पर 313 करोड़ का अतिरिक्त भार

इस बार कुल 2148 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाने से राज्य सरकार पर 313 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। गौरतलब है कि जून 2023 से शुरू हुई इस योजना में सरकार लगातार रक्षाबंधन पर यह विशेष राशि दे रही है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img