Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर सक्रिय एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​पुलिस अधीक्षक (रेल) अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आगरा निवासी फरियादी राजनारायण सिंह ने सीहोर स्टेशन पर मेमू ट्रेन यात्रा के दौरान अपना 20 हजार रुपये का मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

​जांच के दौरान जीआरपी टीम ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय वासुदेव यादव (निवासी कलमना, नागपुर, महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर फरियादी के मोबाइल के साथ-साथ अलग-अलग ट्रेनों से चुराए गए 5 अन्य महंगे मोबाइल (कुल कीमत 1.20 लाख रुपये) भी बरामद कर लिए गए।

भीड़ और चार्जिंग प्वाइंट्स को बनाता था निशाना

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सावन मास व कुबरेश्वर धाम की भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों की जेब से मोबाइल निकालता था या चार्जिंग पर लगे फोन पर नजर बचाकर हाथ साफ कर देता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। 

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img