Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग की हत्या कर अंग निकालने का मामला: पुलिस ने कराया क्राइम सीन री-क्रिएट, तालाब में तलाश जारी

भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास 10 अगस्त को मिले नाबालिग के शव और उसके प्राइवेट पार्ट काटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने गुरुवार को क्राइम सीन री-क्रिएट किया। शामला हिल्स और तलैया थाना पुलिस आरोपियों को मौके पर लेकर पहुंची और वारदात के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं।

​पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अंग बेचकर करीब 1.20 करोड़ रुपए कमाने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में मुख्य आरोपी आमिर कुरैशी (18) और खुद को मेडिकल छात्र बताने वाले जोहेब खान (20) समेत तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है।

अंग बिके नहीं तो तालाब में फेंके

आरोपियों ने 6 अगस्त को इकबाल मैदान से किशोर को 100 रुपए का लालच देकर अगवा किया था। धोबीघाट ले जाकर उसकी हत्या की और वीडियो देखकर प्राइवेट पार्ट काटकर प्लास्टिक की थैली में रख लिए। जब अंग बेचने का सौदा नहीं हो सका, तो उन्होंने इसे तालाब में फेंक दिया। 10 अगस्त को शव बरामद होने के बाद 15 अगस्त को हाथ पर बने टैटू से मृतक की पहचान हुई।

​फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से तालाब में फेंके गए अंगों की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े अन्य संभावित तारों की जांच में जुटी है।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

Topics

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img