Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

बिना तलाक पत्नी की दूसरी शादी कराने पर पति ने दर्ज कराया मामला, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

मुरैना में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां कानूनी रूप से तलाक लिए बिना ही एक महिला की दूसरी शादी कराने का आरोप उसके पति ने लगाया है। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पति के साथ मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साल 2023 में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, संतोष उर्फ भीमा गौड़ (34) की शादी वर्ष 2023 में कोमल के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। पति संतोष ने उसे साथ रखने के लिए कोर्ट में धारा 9 के तहत केस दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने पत्नी को साथ रहने का आदेश दिया था।

स्टाम्प अनुबंध पर करा दी दूसरी शादी

संतोष का आरोप है कि बिना किसी कानूनी तलाक के, उसके ससुर ने 6 जुलाई 2026 को एक स्टाम्प अनुबंध पत्र के जरिए उसकी पत्नी की दूसरी शादी राजकुमार गौड़ से करवा दी। जब संतोष को इसकी जानकारी मिली और वह ससुराल पहुंचा, तो पत्नी के भाइयों विकास और सुरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने जब्त किए अनुबंध पत्र

पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दूसरी शादी से जुड़े अनुबंध पत्रों को जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि पहली शादी और कोर्ट के आदेश के बाद यह दूसरी शादी किस प्रक्रिया के तहत कराई गई।

Hot this week

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, खाद्य विभाग में शिकायत

​इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट...

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img