Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

​इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की एक होटल में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महू की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बदनावर निवासी अमित पीमाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​पीड़िता के अनुसार, आरोपी से उसकी पहचान करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने पर अमित ने उसे शादी का झांसा दिया और दिसंबर 2025 में छोटी ग्वालटोली स्थित न्यू क्राउन पैलेस होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी की बात टालता रहा और कुछ दिन पहले युवती का मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया।

​जब युवती आरोपी की तलाश करते हुए इंदौर पहुंची और उसे अमित के बदनावर भागने की जानकारी मिली, तो उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img