इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की एक होटल में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महू की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बदनावर निवासी अमित पीमाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी से उसकी पहचान करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने पर अमित ने उसे शादी का झांसा दिया और दिसंबर 2025 में छोटी ग्वालटोली स्थित न्यू क्राउन पैलेस होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी की बात टालता रहा और कुछ दिन पहले युवती का मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
जब युवती आरोपी की तलाश करते हुए इंदौर पहुंची और उसे अमित के बदनावर भागने की जानकारी मिली, तो उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




