Wednesday, September 2, 2026
26.1 C
Bhopal

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

भोपाल

रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट के लिए इंदौर से भोपाल आए 21 वर्षीय छात्र अनुज गुप्ता का बैग एक ऑटो में छूट गया था। बैग में एडमिशन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रमाण पत्र और कीमती सामान रखा था।

​घटना की सूचना मिलते ही मंगलवारा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से अज्ञात ऑटो को ट्रेस किया और कुछ ही घंटों में बैग सुरक्षित बरामद कर लिया।

​छात्र को उसके सभी जरूरी दस्तावेज सकुशल मिल गए हैं, जिससे उसका एडमिशन संकट में आने से बच गया। समय पर मदद मिलने पर छात्र और उसके परिजनों ने भोपाल पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img