भोपाल
रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट के लिए इंदौर से भोपाल आए 21 वर्षीय छात्र अनुज गुप्ता का बैग एक ऑटो में छूट गया था। बैग में एडमिशन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रमाण पत्र और कीमती सामान रखा था।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवारा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से अज्ञात ऑटो को ट्रेस किया और कुछ ही घंटों में बैग सुरक्षित बरामद कर लिया।
छात्र को उसके सभी जरूरी दस्तावेज सकुशल मिल गए हैं, जिससे उसका एडमिशन संकट में आने से बच गया। समय पर मदद मिलने पर छात्र और उसके परिजनों ने भोपाल पुलिस का आभार व्यक्त किया है।




