Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

इंदौर

साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत क्राइम ब्रांच ने हिमालय कॉलोनी (गणेश नगर रोड) निवासी अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के संदेहास्पद लेनदेन का खुलासा हुआ है।

​एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस बैंक खाते की जानकारी देश के 15 राज्यों—दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और तेलंगाना की पुलिस व एजेंसियों से मिली थी।

​प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस म्यूल अकाउंट (कम कमीशन के लालच में दूसरों को इस्तेमाल के लिए दिए गए खाते) का उपयोग देश के विभिन्न हिस्सों में हुए वित्तीय फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह पैसा किन-किन खातों में भेजा गया है।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img