Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

रायसेन जेल के कार्यवाहक अधीक्षक सस्पेंड, पहरी को गोली मारने की घटना पर बड़ी कार्रवाई

​रायसेन। जिला जेल में मंगलवार को एक बंदी द्वारा पहरी पर कट्टे से गोली चलाने की घटना के बाद जेल मुख्यालय ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया कर्तव्य में गंभीर लापरवाही और नियंत्रण कमजोर पाने पर जिला जेल के कार्यवाहक अधीक्षक आर.के. चौरड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जेल मुख्यालय भोपाल रहेगा।

घटना का विवरण:

  • घटना: जिला जेल रायसेन में 2 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे विचाराधीन बंदी नीलेश (पिता निर्भय सिंह) ने लाल गेट और सिल्वर गेट के बीच जेल गेट पर कर्तव्य पर तैनात पहरी दिग्विजय सिंह को कट्टे से गोली मार दी।
  • लापरवाही पर एक्शन: जेल मुख्यालय ने इसे प्रशासनिक नियंत्रण की गंभीर विफलता मानते हुए म.प्र. सिविल सेवा नियमों के तहत अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया।
  • अगली व्यवस्था: जेल की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे किसी अन्य उप जेल अधीक्षक को तुरंत रायसेन जेल भेजें।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img