Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

रायसेन जेल में फायरिंग: महिला प्रहरी भारती राजपूत की बहादुरी से नाकाम हुई बंदी के फरार होने की साजिश, कार्यवाहक जेल अधीक्षक निलंबित

रायसेन। जिला जेल में बुधवार को हुई सनसनीखेज घटना में एक तरफ जहां सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, वहीं एक महिला प्रहरी की सूझबूझ और बहादुरी ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया।

जेल के अंदर एक बंदी ने प्रहरी पर कट्टे से फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने की कोशिश की। इसी बीच वहां मौजूद महिला प्रहरी भारती राजपूत ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए बंदी को भागने से रोक लिया और उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इस गंभीर घटना और सुरक्षा चूक पर जेल महानिदेशक (डीजी) ने तुरंत और सख्त एक्शन लिया है। प्रथम दृष्टया ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने और जेल पर कमजोर नियंत्रण पाए जाने के कारण, जिला जेल के कार्यवाहक अधीक्षक आर.के. चौररे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान चौरड़े का मुख्यालय भोपाल स्थित जेल मुख्यालय रहेगा।

जेल महकमे में एक तरफ जहां अधिकारियों पर गाज गिरी है, वहीं दूसरी तरफ महिला प्रहरी भारती राजपूत की बहादुरी की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img