Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

विदिशा में तेज आवाज वाले डीजे के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

विदिशा

शहर में शादी और अन्य आयोजनों के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे से परेशान विदिशा व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों का कहना है कि भारी शोर के कारण बीमार लोगों, बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है, साथ ही दुकानों और घरों में रखा सामान तक हिलने लगता है।

​व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजेश जैन और महामंत्री नरेंद्र सोनी ने स्पष्ट किया कि उन्हें डीजे संचालकों के व्यवसाय से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि समस्या तय डेसिबल सीमा से कई गुना ज्यादा आवाज में डीजे बजाने से है। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद कुछ समय तक कार्रवाई हुई थी, लेकिन अब मनमानी फिर शुरू हो गई है। व्यापारियों ने मांग की है कि सिर्फ विशेष अभियानों के समय नहीं, बल्कि पूरे साल नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

​एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने बताया कि ज्ञापन मिलने के बाद सभी थाना प्रभारियों को तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img