Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

गांधीनगर में घर में घुसे बदमाश, विरोध करने पर मालिक को छुरे से घायल किया; जिला बदर अमन बच्चा सहित तीन गिरफ्तार

भोपाल:

थाना गांधीनगर क्षेत्र के अंतर्गत हाई स्कूल के पीछे रहने वाले बंकर डोंगरे के घर पर बीती 30 अगस्त की रात करीब 3 बजे नकबजनी की वारदात हुई। घर में आहट होने पर जब मालिक की नींद खुली, तो उन्होंने दो अज्ञात युवकों को अलमारी खंगालते देखा। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार छुरे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।

​पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में गांधीनगर पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जिला बदर बदमाश अमन खान उर्फ अमन बच्चा, उसके साथी शैलेन्द्र अहिरवार उर्फ टिंटा और एक नाबालिग को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से छुरा और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अमन पर शाहजानाबाद और गांधीनगर थानों में करीब 17 गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह जिला बदर के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img