Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर पहले बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की, जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवकों को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

​पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक अदनान उर्फ अयान खान पर अभिषेक ठाकुर की बाइक को कट मारने का आरोप है। बाइक पर पीछे बैठे युवक को चोट लगने के बाद विवाद शुरू हुआ। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो चालक की गलती नहीं थी, बल्कि युवकों ने रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मारी थी और पहले उन्होंने ही चालक को पीटा था। बीच-बचाव के दौरान गुस्साई भीड़ ने युवकों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी।

​सरेराह हुई इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, मामला थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित समझौता कर लिया और किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Hot this week

टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत कलेक्ट्रेट अटैच, दीपक पांडे को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल। राजधानी के प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए...

पत्नी को साथ भेजने से इनकार पर युवक ने काटी कलाई, धमकी देकर फंसाने की कोशिश

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में गुरुवार रात एक युवक...

राशन वितरण में 62 लाख का घोटाला, 7 दुकानों के संचालकों पर FIR के आदेश

​टीकमगढ़ जिले में गरीबों के हक के राशन में...

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img