भोपाल: कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के लाइब्रेरियन पर नर्सिंग की 36 वर्षीय छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी विकास अग्निहोत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, 2022 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान लाइब्रेरियन विकास से हुई थी। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ लिव-इन में रखा और चार दिन तक कमरे में बंधक बनाकर ज्यादती की। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
हाल ही में आरोपी ने पीड़िता का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया और बात करना बंद कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




