Saturday, September 5, 2026
24.1 C
Bhopal

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने लोन देने के नाम पर एक महिला को ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने महिला पर फर्जी लोन की रकम लौटने का दबाव बनाया और पुलिस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर पूरी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा ली।

​काली माता मंदिर के पास रहने वाली 36 वर्षीय पिंकी यादव के पास 1 जून से 30 जुलाई के बीच अनजान नंबरों से कॉल आए थे। आरोपियों ने पहले उन्हें लोन का झांसा दिया और जब उन्होंने मना किया, तो फर्जी लोन अप्रूवल लेटर भेजकर पैसे चुकाने का दबाव बनाने लगे।

​गिरफ्तारी के डर से घबराई महिला ने फोन-पे के जरिए आरोपियों के बताए बैंक खातों में 4 लाख रुपए भेज दिए। इसके बावजूद जब ठगों ने और रुपयों की मांग जारी रखी, तो पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

Topics

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img