भोपाल
नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाली, चम्मच, बीन और पुंगी बजाकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने सांसद, विधायक और महापौर के ‘गुमशुदा’ होने के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम ने भोपाल में 8 हजार से अधिक लोगों को सीलिंग के नोटिस दिए हैं और अब तक 190 से ज्यादा प्रतिष्ठान बंद करा दिए हैं, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
मुख्य बिंदु
- मास्टर प्लान लागू न होने के कारण व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं रुकी, तो सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय के घरों के बाहर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
- प्रदर्शन में मंगल सिंह यादव, प्रशांत चौहान, योगेश सराठे, महक राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




