Saturday, September 5, 2026
23.1 C
Bhopal

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल

कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी कॉलोनी में पुलिस ने CAG (भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक) के एक ऑडिट ऑफिसर के घर पर शनिवार रात दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने किचन में छिपाकर रखा गया करीब 3 ग्राम एमडी (ड्रग्स) और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया।

​मामले में पुलिस ने ऑडिट ऑफिसर की पत्नी सोनम बिसेन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से आया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। फिलहाल आरोपी महिला के मोबाइल कॉल्स और संपर्कों की जांच कर ड्रग्स नेटवर्क के अन्य सप्लायरों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img