Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल के पास बुजुर्ग महिला से ठगी: नोटों की गड्डी का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और टॉप्स ले उड़े बदमाश

भोपाल

राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्कारखाना इलाके में इलाज कराने आई एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने ठगी का शिकार बना लिया। नरसिंहगढ़ निवासी अशरफी बाई हमीदिया अस्पताल में त्वचा की बीमारी का इलाज कराने आई थीं। अस्पताल से दवा लेकर लौटते समय दो बदमाशों ने उन्हें इलाके में बदमाश घूमने और जेवर छीनने का डर दिखाया।

​आरोपियों ने महिला को कपड़े में लिपटी 500-500 रुपए की नोटों की गड्डी का झांसा दिया और भरोसा जमाने के लिए तीन नोट निकालकर भी दिखाए। झांसे में आकर महिला ने अपना सोने का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स उतारकर आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद बदमाश जेवर लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला जब अपनी बेटी के घर पहुंची और गड्डी खोली, तो उसमें नोटों की जगह सिर्फ कागज निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमीदिया अस्पताल से नक्कारखाना गेट तक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक: डिप्टी कलेक्टर देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

Topics

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img