Sunday, September 6, 2026
24.1 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल के पास बुजुर्ग महिला से ठगी: नोटों की गड्डी का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और टॉप्स ले उड़े बदमाश

भोपाल

राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्कारखाना इलाके में इलाज कराने आई एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने ठगी का शिकार बना लिया। नरसिंहगढ़ निवासी अशरफी बाई हमीदिया अस्पताल में त्वचा की बीमारी का इलाज कराने आई थीं। अस्पताल से दवा लेकर लौटते समय दो बदमाशों ने उन्हें इलाके में बदमाश घूमने और जेवर छीनने का डर दिखाया।

​आरोपियों ने महिला को कपड़े में लिपटी 500-500 रुपए की नोटों की गड्डी का झांसा दिया और भरोसा जमाने के लिए तीन नोट निकालकर भी दिखाए। झांसे में आकर महिला ने अपना सोने का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स उतारकर आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद बदमाश जेवर लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला जब अपनी बेटी के घर पहुंची और गड्डी खोली, तो उसमें नोटों की जगह सिर्फ कागज निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमीदिया अस्पताल से नक्कारखाना गेट तक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...

सिरोंज विवाह सहायता घोटाला: ईडी ने तत्कालीन जनपद सीईओ शोभित त्रिपाठी को किया गिरफ्तार

​भोपाल विदिशा जिले के सिरोंज में हुए चर्चित 30.18 करोड़...

चलती बस में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर 25 यात्रियों ने बचाई जान

​ग्वालियर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया...

Topics

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img