Sunday, September 6, 2026
22.1 C
Bhopal

निशातपुरा पुलिस का खुलासा: डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घर से 4 लाख नकद और हार चुराने वाली महिला किरायेदार गिरफ्तार

भोपाल

राजधानी के निशातपुरा इलाके में एकता बिलाल कॉलोनी (करोंद) निवासी आवेश खान के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय किरायेदार युवती अरसी और एक विधि-विरुद्ध बालिका को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 79 हजार 500 रुपए नकद और एक सोने का हार बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 4.30 लाख रुपए है।

​फरियादी आवेश खान ने 3 सितंबर को निशातपुरा थाने में घर से 4 लाख रुपए और सोने का हार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि फरियादी की भतीजी लायबा और किरायेदार अरसी ने मुख्य दरवाजे के ताले की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी। इसी चाबी की मदद से दोनों घर के अंदर घुसीं और कमरे की अलमारी के लॉकर से नकदी व जेवर पार कर दिए। थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस वारदात में और कौन लोग शामिल थे।

Hot this week

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...

सिरोंज विवाह सहायता घोटाला: ईडी ने तत्कालीन जनपद सीईओ शोभित त्रिपाठी को किया गिरफ्तार

​भोपाल विदिशा जिले के सिरोंज में हुए चर्चित 30.18 करोड़...

Topics

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img