Monday, September 7, 2026
28.1 C
Bhopal

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में शनिवार रात एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं को पार्टी में नाबालिग छात्राओं के शामिल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और छात्राओं की आईडी दिखाने की मांग करने लगे।

​होटल स्टाफ और आयोजकों के बार-बार समझाने के बावजूद कि पार्टी में किसी भी नाबालिग को प्रवेश नहीं दिया गया है, कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक होटल के अंदर नारेबाजी और हंगामा चलता रहा।

​स्थिति बिगड़ने पर होटल स्टाफ ने गेट बंद कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एक हॉल में पहुँचाया, लेकिन कार्यकर्ता वहां तक भी पहुंच गए। सामने आए वीडियो में कुछ कार्यकर्ता बंद गेट पर लात मारते हुए और छात्राओं की आईडी चेक करते नजर आ रहे हैं। इस घटना से होटल में मौजूद अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​जीआरपी हबीबगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img