Friday, September 11, 2026
24.1 C
Bhopal

एमजी रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंदौर। एमजी रोड थाना पुलिस ने शुभ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के कलेक्शन एग्जीक्यूटिव पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर समूह लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से रुपए ठगने का आरोप है।

​सोसायटी के डायरेक्टर भरत जाट की शिकायत के मुताबिक, आरोपी पुष्पेंद्र ने फूलबाई, अलका और मधुबाई सहित अन्य महिलाओं से लोन स्वीकृत करवाने के एव में अलग-अलग रकम ली थी। यह राशि बैंक खाते में जमा करने के बजाय उसने अपने व्यक्तिगत यूपीआई (UPI) और फोन-पे (PhonePe) पर प्राप्त की। पीड़ित महिलाओं ने इसके डिजिटल प्रमाण भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

​पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 31 अगस्त से बिना सूचना के छुट्टी पर है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। अधिकारियों को अंदेशा है कि उसके पास संस्था के करीब 3,000 सदस्यों का डेटा था, जिसका दुरुपयोग कर उसने अन्य लोगों से भी इस तरह की ठगी की होगी। फिलहाल एमजी रोड पुलिस डिजिटल ट्रांजैक्शन और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 15 वर्षीय बेटी की सौदेबाजी, दो बार कराया दुष्कर्म

​छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में मानवता को...

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

Topics

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img