Friday, September 11, 2026
29.1 C
Bhopal

जिला पंचायत कार्यालय में घुसे युवक ने महिला परियोजना प्रबंधक को पीटा, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज

जबलपुर। जिला पंचायत दफ्तर में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ने घुसकर महिला परियोजना प्रबंधक के साथ मारपीट की और अभद्रता की। दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​परियोजना प्रबंधक अंजुला झा अपने कक्ष में कार्य कर रही थीं, तभी सहायक विकासखंड प्रबंधक आरती सोनी के पति योगेश सोनी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने आते ही अर्नगल बातें शुरू कर दीं और चेयर पर बैठी अफसर को थप्पड़ मारने लगे। मौके पर मौजूद अन्य सहकर्मियों ने जब बीच-बचाहव का प्रयास किया, तो आरोपी ने अधिकारी को लात भी मारी और अफरा-तफरी के बीच मौके से फरार हो गया।

​पीड़ित अफसर अंजुला झा ने पुलिस को बताया कि यह हमला विभागीय जांच की रंजिश के चलते किया गया है। वे वर्तमान में सहायक विकासखंड प्रबंधक आरती सोनी के खिलाफ एक मामले की विभागीय जांच कर रही हैं, जिससे नाराज होकर यह कृत्य किया गया है। बेलबाग थाना टीआई जितेंद्र पाटकर के मुताबिक, आरोपी योगेश सोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 15 वर्षीय बेटी की सौदेबाजी, दो बार कराया दुष्कर्म

​छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में मानवता को...

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

Topics

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img