Wednesday, October 14, 2026
31.9 C
Bhopal

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा:

जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी यह घूस फर्नीचर व्यवसायी से लकड़ी की खरीदी-बिक्री के रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर करने के एवज में मांग रहा था।

​पंजीयन रद्द करने की दी थी धमकी

​शिकायतकर्ता मोखराम मालवीय बिछुआ में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। उनके भाई के नाम पर इमारती लकड़ी के विनिर्माता और उपभोक्ता का पंजीयन है। नियमों के मुताबिक, लकड़ी की खरीदी-बिक्री का हर तीन महीने का हिसाब वन विभाग में जमा करना होता है।

​आरोप है कि इसी तीन महीने के हिसाब की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के बदले प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी ने 3 हजार रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर पंजीयन रद्द करने की धमकी भी दी गई थी।

​शासकीय आवास पर हुई कार्रवाई

​परेशान होकर व्यवसायी ने मामले की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को आरोपी के बिछुआ स्थित शासकीय आवास पर ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता जैसे ही रिश्वत के 3 हजार रुपए देने पहुंचा, टीम ने डिप्टी रेंजर को रंगेहाथ दबोच लिया।

​लोकायुक्त की इस कार्रवाई में टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए और जबलपुर इकाई के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

Topics

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img