सिवनी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात एक मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे और आतिशबाजी सामग्री जब्त की है। जब्ती इतनी बड़ी थी कि पटाखों को थाने ले जाने के लिए पिकअप वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा।
छात्रों के जीवन से खिलवाड़
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस मकान में यह भारी विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, उसी मकान के ऊपरी कमरों में छात्र रहते हैं। घनी आबादी वाले इलाके और छात्रों के आवास के ठीक पास इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे मिलने से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पटाखों का यह भंडारण वैध था या अवैध, और इसके पीछे किसका हाथ है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




