Wednesday, November 11, 2026
29.4 C
Bhopal

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला जबड़े जैसा विशाल जीवाश्म, मैमथ का अवशेष होने का अनुमान

रायसेन। जिले के देवरी स्थित नर्मदा नदी के पतई घाट पर मंगलवार शाम मिट्टी खोद रहे बच्चों को एक विशाल जबड़े जैसी विचित्र आकृति मिली। जमीन में करीब डेढ़ फीट नीचे मिले इस पत्थर में एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत जैसी बनावट साफ नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर इसे विलुप्त हो चुके विशालकाय जीव ‘मैमथ’ के जबड़े का जीवाश्म माना जा रहा है।

खबर फैलते ही घाट पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। कुछ लोगों ने श्रद्धावश इसकी पूजा भी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पानी भरने के कारण खुदाई रोक दी गई है और आकृति अभी जमीन में धंसी हुई है।

पुरातत्वविद नारायण व्यास के अनुसार, नर्मदा घाटी में पहले भी मैमथ और प्राचीन जीवों के अवशेष मिलते रहे हैं। पहली नजर में यह मैमथ या प्राचीन हाथी के जबड़े का हिस्सा लग रहा है, जो हजारों साल पुराना हो सकता है।

गौरतलब है कि पतई घाट से तीन किलोमीटर दूर पहले भी डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियां मिल चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थल को सुरक्षित करने और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) व जीवाश्म विशेषज्ञों से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है, ताकि इसकी असल पहचान सामने आ सके।

Hot this week

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img